Sunday, May 26, 2013

मधुबन खुशबू देता है.


मधुबन  खुशबू देता है, सागर सावन देता है 
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है 

सूरज ना बन पाए तो, बन के दीपक जलता चल 
फूल मिले या अंगारे, सच की राहों पे चलता चल 
प्यार दिलों को देता है, अश्को को दामन देता है 
मधुबन  खुशबू देता है ......

चलती है लहराके पवन, के सांस सभी की चलती रहे 
लोगो ने त्याग दिए जीवन के प्रीत दिलों में पलती रहे
दिल वोह दिल है तो औरों को, अपनी धड़कन देता है 
जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है 
मधुबन  खुशबू देता है .......

गीत : अमित खन्ना 
संगीत : उषा खन्ना 
गायक : येसुदास, अनुराधा पौडवाल 

No comments: